Breaking News

6/recent/ticker-posts

Electoral bonds worth Rs 214 crore distributed among Chandrapur companies : चंद्रपुर के कंपनियों से बंटा 214 करोड़ का चुनावी चंदा


BJP को 93.5 करोड़ और तृणमूल को मिले 90 करोड़

करोड़ों के चुनावी चंदे के पीछे कौन है शामिल ?

चंद्रपुर जिले में मौजूद उद्योगों व कंपनियों से कुल 214 करोड़ से भी अधिक का चुनावी चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से गया है। इनमें सर्वाधिक लाभ पाने वाला राजनीतिक दल BJP है। BJP की झोली में चंद्रपुर से 93 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि पहुंच गई है। जबकि तृणमूल कांग्रेस को 90 करोड़ मिले हैं। बीआरएस को 15, बीजू जनता दल को 10, शिवसेना को 3 तथा तेलगू देशम पार्टी को 2.50 करोड़ का चंदा मिल चुका है। चंद्रपुर जिले से बड़े पैमाने पर इन राजनीतिक दलों तक धन पहुंचाने में स्थानीय कौनसे नेता व कौनसे एजेंट की भूमिका रही है, यह जनता के लिए चर्चा व चिंतन का विषय बना हुआ है।

कब-कब, किसको मिला करोड़ों का धन

उल्लेखनीय है कि 7 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड देने वाले वरोरा-चंद्रपुर-बल्लारपुर टोलरोड लिमिटेड नामक कंपनी ने BJP को चंदा दिया है। 5 करोड़ देने वाली स्वामी फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भी BJP को ही चंदा दिया है। चंद्रपुर के ताड़ाली स्थित धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (डीआईएल) नामक कंपनी ने कुल 115 करोड़ में से 25 करोड़ BJP को शेष 90 करोड़ रुपये ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के झोली में डाला हैं। अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से 35 करोड़ का चंदा अल्ट्राटेक ने गत 4 अक्टूबर 2019 को BJP को 2 करोड़ और शिवसेना को 3 करोड़ के बॉन्ड दिये। 20 अक्टूबर 2020 को बीजू जनता दल को 10 करोड़, 10 जनवरी 2022 को BJP को 10 करोड़ तथा 2 नवंबर 2023 को BJP को पुन: 10 करोड़ रुपयों का चंदा अल्ट्राटेक ने दिया है। इसके अलावा अरबिंदो फार्मा लिमिटेड नामक कंपनी की एक इकाई चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील में कोयला खनन पट्‌टा पा चुकी है। इस अरबिंदो ग्रुप की इकाई अरबिंदो रियलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड है। यह एक खनन कंपनी है। इस अरबिंदो ग्रुप ने 3 अप्रैल 2021 को 2 करोड़ 50 लाख रुपयों के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे जो तेलगू देशम पार्टी को दिये गये। पश्चात 5 जनवरी 2022 को 3 करोड़ के बॉन्ड भाजपा को, 8 अप्रैल 2022 को 15 करोड़ के बॉन्ड भारत राष्ट्र समिति को, 2 जुलाई 2022 को 1 करोड़ 50 लाख के बॉन्ड भाजपा को, 15 नवंबर 2022 को 5 करोड़ के बॉन्ड पुन: भाजपा को तथा 8 नवंबर 2023 को कुल 25 करोड़ के बॉन्ड भाजपा के ही झोली में डाले। कुल मिलाकर 52 में से 34 करोड़ 50 लाख रुपयों का चंदा अरबिंदो ने भाजपा को दिया गया है।