■ महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एड. मोरेश्वर टेमुर्डे का आरोप
■ NCP नेता शरद पवार के
योगदान का हवाला देते हुए की शिकायत
■ राहुल गांधी को भेजे पत्र
में क्यों कहा 2024 में दूसरा उम्मीदवार दें ?
@चंद्रपुर
जिले के बुजुर्ग व
वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद राहुल
गांधी को एक सनसनीखेज पत्र भेजकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस पत्र में वे
सीधे तौर पर चंद्रपुर-वणी-आर्णी के कांग्रेस सांसद बालू उर्फ सुरेश धानोरकर पर
अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए अगले लोकसभा चुनाव के लिए नया उम्मीदवार देने का अनुरोध
करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। साथ ही एड. टेमुर्डे ने इस पत्र में कहा है कि सांसद
धानोरकर अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। वे भारी कमीशन पाने के लिए संबंधितों पर
दबाव बनाते हैं। इसके चलते वे अहंकारी हो गए हैं। जनता के प्रति वे सद्भावना वे खो
चुके हैं। इसलिए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दूसरा उम्मीदवार चयन करने का
उन्होंने अनुरोध किया है।
शरद पवार की मेहरबानी से मिली थी धानोरकर को टिकट
NCP के वरिष्ठ नेता एड. मोरेश्वर टेमुर्डे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजे पत्र में दावा किया है कि वे चंद्रपुर जिले में प्रचलित चंद हालातों को सांसद बालू धानोरकर के संदर्भ में अवगत कराना चाहते हैं। बीते लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे राहुल गांधी से मिले और धानोरकर की जीत सुनिश्चित कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन इसके पूर्व कांग्रेस को चंद्रपुर के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 2 उम्मीदवारों को बदलना पड़ा था। इस बीच बालू धानोरकर ने एड. टेमुर्डे से संपर्क कर NCP सुप्रीमो शरद पवार के माध्यम से कांग्रेस के आला नेताओं को उनके नाम का प्रस्ताव पेश करने का अनुरोध किया था। अपने कुणबी जाति के बहुमत व वोटों की भारी संख्या को देखते हुए एड. टेमुर्डे ने बालू धानोरकर के अनुरोध को मान लिया और शरद पवार से संपर्क कर धानोरकर का नाम आगे बढ़ाया। पश्चात कांग्रेस ने धानोरकर को टिकट दिया और राकांपा के भारी सहयोग से वे चुनकर आये।
जनता के प्रति सद्भावना खो चुके हैं धानोरकर
एड. मोरेश्वर टेमुर्डे
ने राहुल गांधी को भेजे पत्र में कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर पर अनेक संगीन आरोप
लगाते हुए यह दावा करते हैं कि धानोरकर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राकांपा के
कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण रिश्ता नहीं बनाया। वे अपने शराब की दुकानों को लगाने,
अवैध गतिविधियों में लिप्त होने, पार्टीयर पर दबाव बनाने, भारी कमीशन हासिल करने
में लगे हुए हैं। धानोरकर के अहंकार के चलते जनता काफी नाराज है। जनता के प्रति वे
सद्भावना खो चुके हैं।
अहंकारी सांसद को दोबारा पसंद नहीं करेंगे
सांसद बालू धानोरकर को
अहंकारी बताते हुए एड. मोरेश्वर टेमुर्डे दावा करते हुए राहुल गांधी को यह
सुनिश्चित करते हैं कि वे अगली बार बालू धानोरकर का साथ नहीं देंगे। साथ ही
टेमुर्डे राहुल गांधी से अनुरोध करते हैं कि अगले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यहां
दूसरा उम्मीदवार दें।
विवादों से पहले भी रहा है धानोरकर का नाता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एवं नवभारत अखबार में प्रकाशित हुई खबर के तहत यह जानकारी मिली है कि 19 अप्रैल 2022 को कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर भद्रावती के विविध कार्यकारी सहकारी संस्था में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रबंधक गोविंद ठाकरे से संपर्क कर उन्हें सहकारी संस्था में तलब किया। सहकार चुनाव से संबंधित कागजात की मांग की। नियमों का हवाला देते हुए जब ठाकरे कागजात देने से इंकार कर गये तो सांसद महोदय का पारा चढ़ गया और उन्होंने ठाकरे को धमकाया। धानोरकर के कार्यकर्ताओं ने ठाकरे के साथ धक्कामुक्की की। इस प्रकरण में सांसद धानोरकर के खिलाफ असंज्ञेय अपराध पुलिस ने दर्ज किया था।
बिना नंबर प्लेट की बुलेट चलाकर भी रहे विवादों में
राहुल गांधी के भारत
जोड़ो यात्रा की जागृति के लिए बीते 12 नवंबर 2022 को कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर
ने वरोरा एवं चंद्रपुर में बाइक रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस
के कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत जोड़ो का महत्व समझाने जमकर नारे भी लगाए गए। परंतु
इस बाइक रैली में जिस बुलेट पर बैठकर सांसद बालू धानोरकर जनता के बीच भ्रमण करते
हुए देखे गये, उस बुलेट की नंबर प्लेट की गायब थी। बिना नंबर प्लेट की बुलेट चलाने
की दबंगगिरी को लेकर चंद्रपुर की जनता ने अनेक सवाल सोशल मीडिया के माध्यम से
उठाएं।






