Breaking News

6/recent/ticker-posts

अब बच्चे सिखाने लगे वोट किसे दें !


पीढ़ी बर्बादी की बात क्यों लिख रहा विद्यार्थी ?

क्या एक छात्र की भावनाओं से हम लेंगे सबक

@चंद्रपुर
बीते 1 से 3 मार्च 2024 के दौरान चंद्रपुर में करीब 9 करोड़ की लागत से ताड़ोबा महोत्सव आयोजित किया गया। जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की अगुवायी में फिल्मी कलाकारों के अलावा देश-विदेश के कलाकारों ने यहां प्रस्तुति दी। काफी तामझाम व आकर्षण की ओर खासकर युवा आकृष्ठ हुए। लेकिन परीक्षाओं के इन दिनों में विद्यार्थियों का मन विचलित करने वाले इस मेघा इवेंट को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विद्यार्थी की टिपणी वायरल हो रही है। इन टिपणी ने राजनीतिक खेमों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
पूर्व पार्षद एवं जनविकास सेना के संस्थापक अध्यक्ष पप्पू देशमुख ने ताड़ोबा महोत्सव के मद््देनजर 1 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने उत्सवों के भरमार आयोजनों को लेकर सवाल उठाते हुए अफसरों की इनमें व्यस्तता से जनता के कार्य प्रभावित होने की बात कही। जिसके बाद पप्पू देशमुख ने अपने फेसबुक पर एक विद्यार्थी के वाट्सअप मैसेज का स्क्रिनशॉट लगाकर अपने विचार पेश किये। इस विद्यार्थी के विचार ने जिले के राजनीति में भूचाल ला दिया है। सर्वत्र इस अज्ञात विद्यार्थी की वोट की अपील को लेकर चर्चा होने लगी है। 


मंत्री के लिए एक विद्यार्थी ने दिया सबक

ताड़ोबा महोत्सव के मद्देनजर एक विद्यार्थी का वाट्सअप मैसेज जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के लिए राजनीतिक सबक का काम कर रहा है। भाजपा हो या अन्य राजनीतिक दल, सभी इस मैसेज में छिपे सबक को लेकर चिंतीत नजर आ रहे हैं। जनता के मुड़ को लेकर नेताओं को आत्मचिंतन व आत्मपरीक्षण करने की आवश्यकता पड़ रही है। इस विद्यार्थी द्वारा दिया गया सबक तमाम राजनेताओं व मंत्री महोदय के लिए गंभीरता से सोचने का कारण बना हुआ है। 

ऐसा क्या लिख दिया विद्यार्थी ने कि बवाल हो रहा ?

पप्पू देशमुख ने दावा किया है कि उन्हें एक छात्र ने वाट्सअप मैसेज किया। इस मैसेज में लिखा गया है कि 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के इन दिनों में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किये जा रहे हैं। इन महोत्सवों का आयोजन करने वाले व्यक्ति कितने महान होंगे ? ऐसे महान व्यक्ति हमारे चंद्रपुर में पाये जाते हैं। महाराष्ट्र में शिक्षा के क्षेत्र में चंद्रपुर का स्थान पीछे है। खुद के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए और यहां के भविष्य की पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है। पीढ़ी बर्बाद करने वाले व्यक्ति को मतदान करते समय जनता को सोचना चाहिये। विद्यार्थी के वायरल हो रहे इस मैसेज पर जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अब तक अधिकृत रूप से अपना कोई बयान जारी नहीं किया है। इसके चलते जनता के चर्चाओं पर विराम नहीं लग पाया है। 

उत्सवों की भरमार अब रुके – देशमुख

पूर्व पार्षद एवं जनविकास सेना के संस्थापक अध्यक्ष पप्पू देशमुख ने जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि जिले के नेताओं में स्पर्धा एवं उत्सव मनाने की होड़ मची है। प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारियों के इन आयोजनों में व्यस्त रखा जा रहा है। इसके चलते जनता के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिले में अनेक समस्याएं गंभीर है। अपितु उत्सव बहुत हुए अब जनता के कामों पर अधिक समय खर्च किया जाएं। 1 मार्च की सुबह जिलाधिकारी विनय गौडा से भेंट कर देशमुख ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।